कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांग्लादेश संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की जीत पर पार्टी चीफ तारिक रहमान को बधाई दी है। ममता ने बीएनपी की जीत के बाद उन्हें फूल और मिठाइयां भेजी है। यहां मिठाइयां और फूल ढाका के गुलशन स्थित बीएनपी चेयरपर्सन के राजनीतिक कार्यालय भेजी गईं। पार्टी मीडिया सेल के सदस्य अतीकुर रहमान रुमान ने गुलशन कार्यालय में यह बधाई स्वीकार की। इस दौरान विशेष अधिकारी मेहेदुल इस्लाम मेहेदी भी मौजूद रहे।


एक्स पर दी थी बधाई

मुख्यमंत्री ने इससे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक संदेश जारी कर बांग्लादेश की जनता और बीएनपी नेतृत्व को शुभकामनाएं दी थीं। अपने संदेश में उन्होंने चुनावी सफलता पर तारिक रहमान और उनकी पार्टी को बधाई देते हुए बांग्लादेश के लोगों के सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही उन्होंने रमजान के अवसर पर अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं थी। उन्होंने लिखा था कि बांग्लादेश में मेरे सभी भाइयों और बहनों, सभी लोगों को मेरी तरफ से दिल से बधाई, शुभानोन्दन। उन सभी को मेरा एडवांस रमजान मुबारक। इस शानदार जीत के लिए, मेरे तारिक भाई, उनकी पार्टी और सभी पार्टियों को मेरी तरफ से बधाई। दुआ है, आप सब ठीक और खुश रहें। ममता बनर्जी ने अपने संदेश में भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों के और मजबूत होने की आशा भी व्यक्त की।

पीएम मोदी ने भी दी थी बधाई
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से तारिक रहमान को चुनावी जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संसदीय चुनाव में बीएनपी को मिली सफलता महत्वपूर्ण है और इसके लिए पार्टी नेतृत्व सराहना का पात्र है। बता दें कि बांग्लादेश में 13वें संसद चुनाव के लिए मतदान गुरुवार को संपन्न हुआ था। अगले दिन बांग्लादेश निर्वाचन आयोग ने 300 में से 297 सीटों के आधिकारिक नतीजे घोषित किए। घोषित परिणामों के अनुसार, बीएनपी और उसके सहयोगी दलों ने 212 सीटों पर जीत दर्ज की। जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन को 77 सीटें मिलीं, जबकि इस्लामी आंदोलन बांग्लादेश को एक सीट प्राप्त हुई। सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31