कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के भरमसागर कस्बे में सोमवार के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां कक्षा 10 के 16 वर्षीय छात्र ने कथित रूप से स्कूल की इमारत से कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक भरमसागर स्थित DVS स्कूल का छात्र था. पुलिस के अनुसार, छात्र करियन्ननहल्‍ली गांव का रहने वाला था और उसने स्कूल की तीसरी मंजिल पर चढ़कर छलांग लगाई. उसकी इस चरम कदम के पीछे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं है.

छात्र के परिवार और दोस्तों का क्या आरोप

पुलिस ने घटना का CCTV फुटेज भी हासिल किया है, जिसमें छात्र को रेलिंग के पास चलते हुए, कुछ क्षण रुकते हुए और फिर अचानक कूदते हुए देखा गया. पुलिस ने बताया कि वह तीसरी मंजिल की गलियारे में तीन से चार बार चहलकदमी करता दिखा और तनाव में प्रतीत हो रहा था. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र के परिवार और दोस्तों ने स्कूल के वार्डन और हेडमास्टर पर उस पर दबाव डालने का आरोप लगाया है.

छात्र के पिता ने की थी शिकायत

बताया गया कि छात्र के पिता ने इस संबंध में पहले भी शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. आशंका है कि यही कथित लापरवाही और दबाव उसे अवसाद में ले गई, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. फिलहाल भरमसागर पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिक जानकारी सामने आना अभी बाकी है. इस घटना से कुछ दिन पहले, 10 फरवरी को बीदर जिले में एक आवासीय स्कूल के कक्षा 10 के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930