बिलासपुर – बिलासपुर के तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग लग गई। पेंट, टाइल्स और पुट्टी फैक्ट्री में आग की लपटें दूर- दूर से दिखाई दे रहीं हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की टीम मौजूद है और बुझाने में जुटी हुई है। फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें मौजूद हैं. आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
बताया जा रहा है कि, अनव इंडस्ट्री के भीतर रखे केमिकल से आग तेज हुई थी। देखते ही देखते फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।














