नेशनल डेस्क: दिल्ली के द्वारका इलाके में 3 फरवरी को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान साहिल धनेशरा (23 साल) के रूप में हुई है। हादसे के समय एक स्कॉर्पियो कार उल्टी दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से टकराई और उसके बाद सड़क किनारे खड़ी डिज़ायर कार से भिड़ गई। घायल टैक्सी ड्राइवर अजीत सिंह को आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग आरोपी और जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड
पुलिस ने बताया कि कार चालक नाबालिग है और उसकी उम्र 17 वर्ष है। प्रारंभिक पूछताछ में उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई थी, लेकिन जांच में यह सामने आया कि वह नाबालिग है। आरोपी को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया गया और उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया। 10 फरवरी 2026 को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने Class 10 की बोर्ड परीक्षाओं के आधार पर उसे अंतरिम ज़मानत दे दी। आरोपी बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़ा गया और वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया।

हादसे के समय कार में बहन भी थी मौजूद
पुलिस ने बताया कि हादसे के समय कार में आरोपी की बहन भी मौजूद थी। वह मोबाइल से कुछ रिकॉर्ड कर रही थी, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट वीडियो या रील सामने नहीं आई है। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे हादसे को कैद नहीं कर पाए, लेकिन इलाके के अन्य सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाले हैं।

पिता की जिम्मेदारी और मोटर व्हीकल एक्ट
पुलिस के अनुसार आरोपी का पिता द्वारका में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़ा है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पिता की जिम्मेदारी तय की जाएगी। अदालत ही यह निर्णय करेगी कि उन्हें जुर्माने या सजा का सामना करना होगा या नहीं।

पुलिस की जांच जारी
हादसे के बाद पुलिस ने लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास पहुंचकर स्कॉर्पियो, डिज़ायर कार और मोटरसाइकिल को एक्सीडेंटल हालात में जब्त किया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा कर पुलिस जांच में आगे बढ़ रही है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031