What's Hot

पणजी: गोवा की सरकार बच्चों के सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की संभावना पर विचार कर रही है। उन्होंने डिजिटल लत, साइबर धौंस और ऑनलाइन सुरक्षा जोखिमों को लेकर बढ़ती चिंताओं का हवाला दिया। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे का अध्ययन करने और नीतिगत ढांचा सुझाने के लिए राज्य सरकार अकादमिक जगत, अभिभावक-शिक्षक संघों, उद्योग और सरकार के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए विशेष बल गठित करने की योजना बना रही है।

मंत्री ने ऑस्ट्रेलिया का दिया हवाला
ऑस्ट्रेलिया की ओर से 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने जैसे वैश्विक उदाहरणों का जिक्र करते हुए खुंटे ने कहा कि भारत में भी इस विषय पर विचार-विमर्श की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 16 वर्ष बहुत छोटी आयु है। जब बच्चों को पढ़ाई और समग्र विकास पर ध्यान देना चाहिए लेकिन डिजिटल लत और आपत्तिजनक सामग्री के संपर्क में आने के कारण चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं तथा व्यक्तिगत डेटा के दुरुपयोग की बढ़ती घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है।

स्पेशल टास्क फोर्स बनाने की बात कही
मंत्री ने कहा कि राज्य की योजना इस विषय पर विशेष बल गठित करने की है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य जल्दबाजी में फैसला लेना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों को सोशल मीडिया के जोखिमों से कैसे सुरक्षित रखा जाए, साथ ही डिजिटल साधनों के रचनात्मक और शैक्षणिक उपयोग को बढ़ावा दिया जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728