Bihar Road Accident News : बिहार में नालंदा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। वहीं इस भीषण घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कार पर सवार लोग जा रहे थे। इस दौरान कठार पुल के समीप कार अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में कार पर सवार तीन युवकों की मौत ही गई तथा एक अन्य घायल हो गया। सभी युवक जहानाबाद से अपनी दोस्त की बहन के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए नालंदा जिले के एकंगरसराय के भातूबीघा गांव आए थे। तिलक समारोह में शामिल होने के बाद सभी कार से वापस जहानाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान कठार पुल के समीप यह दुर्घटना हुई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के टेनिबीघा गांव निवासी रोहित कुमार, सोनू कुमार और उद्देश्य कुमार के रूप में हुई है। सभी आपस में चचेरे भाई बताए जा रहे हैं। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।














