अहमदाबाद: गुजरात एटीएस को बड़ी सफलता मिली हैं। एटीएस ने भारतीय तटरक्षक (Indian Coast Guard) के साथ मिलकर पोरबंदर के पास समंदर से 200 किलोग्राम ड्रग्स पकड़ी है। गुजरात एटीएस को गोपनीय सूचना मिली थी कि ईरान का रहने वाला हाजी फिदा पंजाब में अपने कुछ तस्करों को नारकोटिक्स भेजने का प्लान बना रहा था। इसके बाद एटीएस की टीम एक्टिव हुई थी। कोस्टगार्ड के साथ इनपुट साझा करने के बाद समंदर की निगरानी की गई तो पोरबंदर के पास एक संदिग्ध स्पीडबोट मिली। जब सुरक्षा एजेसियों ने बोट की जांच की तो इसमें 200 किलोग्राम ड्रग्स मिली। गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड ने संयुक्त कार्रवाई बोट को कब्जे में लेते हुए। इस पर सवार दो लोगों को अरेस्ट किया है।

गोपनीय इनपुट पर एक्शन
गुजरात एटीएस में डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि एसपी केके पटेल को जानकारी मिली कि ईरान का रहने वाला हाजी फिदा पंजाब में अपने कुछ तस्करों को नारकोटिक्स भेजने का प्लान बना रहा था। इस जानकारी के मुताबिक यह डील पोरबंदर से लगभग 140 नॉटिकल मील दूर होने वाला थी। डील की तारीख 15 और 16 तारीख की रात थी। इस जानकारी के आधार पर गुजरात एटीएस में एक टीम बनाई गई। यह जानकारी कोस्ट गार्ड के साथ शेयर की गई। कोस्ट गार्ड ने तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया। काफी देर तक सर्च करने के बाद, एक छोटी स्पीडबोट दिखी।

सदिग्धों की हो रही है निगरानी
गुजरात एटीएस के डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि कोस्ट गार्ड के जहाज ने उसे रोक लिया। जांच करने पर अंदर दो लोग मिले। अब्दुल मजीद और अब्दुल सत्तार जांच करने पर छोटी स्पीडबोट के अंदर लगभग 203 पैकेट मिले। इन 203 पैकेट में एक संदिग्ध सफेद केमिकल था। एफएसल द्वारा आगे की जांच चल रही है, और इन दोनों लोगों से वहां पूछताछ भी चल रही है। जोशी ने बताया कि इन दोनों लोगों के पास से एक फोन मिला। हम गुजरात में यहां घूम रहे कुछ संदिग्ध लोगों पर भी नजर रख रहे हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930