राजनांदगांव। शहर की शिव-गजानन मंदिर समिति की ओर से भगवान श्री साईंनाथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मंगल अवसर पर श्री साईं मंदिर प्रांगण पर 3 से 5 दिसंबर तक विविध धार्मिक कार्यक्रम हुए। कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतिम दिन श्री साईं बाबा की महाआरती के पश्चात समिति की ओर से भोग-भंडारे का आयोजन किया गया। यहां श्री साईंनाथ की महाआरती में कई श्रद्धालुओं के साथ श्रीमती रानी सूर्यमुखी देवी राजगामी संपदा न्यास, छग शासन के चेयरमेन विवेक वासनिक भी प्रमुख रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमलेश स्वर्णकार, उपाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा, समीर द्विवेदी, हेमनाथ साहू, सचिव अजय तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय पॉलीवाल, सहसचिव पुलकिल जैन, सूरज शर्मा, आशीष रामटेके सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
Previous Articleबस्तर जिले में दोगुने लाभ की फसल, सूरजमुखी का किसान कर रहे खेती
Related Posts
Add A Comment


















