दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के समर्थन में सोशल मीडिया पर कंटेंट पोस्ट करने वाले 8 लोगों गिरफ्तार किया. इसमें तमिलनाडु से 6 और बंगाल से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. तमिलनाडू के उथुकुली से 2, पल्लादम से 3 और तिरुमुरुगनपूंडी इलाके से 1 आरोपी पकड़ा गए हैं. 

यह पूरा आंतकी नेटवर्क बांग्लादेश से ऑपरेट किया जा रहा था. इस मामले पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने प्रेस वार्ता के जरिए कई अहम खुलासे किए हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि स्पेशल सेल ने एक मॉड्यूल बस्ट किया है. 

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी ने दी यह जानकारी

स्पेशल सीपी ने बताया कि यह मॉड्यूल बांग्लादेश से आपरेट किया जा रहा था. उन्होंने खुलासा किया है कि यह मॉडयूल आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ काम कर रहा था. 8 फरवरी को दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन पर फ्री कश्मीर के पोस्टर लगाए गए थे.

शुरुआत में मेट्रो पुलिस ने जांच कि आखिर यह लोग कहां से आए थे कहां गए. बताया गया है कि बांग्लादेश में बैठा शब्बीर अहमद लोन इन्हें निर्देश दे रहा था. शब्बीर अहमद लोन एक ट्रेन्ड आतंकी है. सबसे पहले स्पेशल सेल ने उसे अरेस्ट किया था. 2007 में उसके पास से Ak47 बरामद की गई. 

जेल से छूटने के बाद बांग्लादेश भागा शब्बीर 

साल 2017-18 में जेल से छूटने के बाद आरोपी शब्बीर अहमद बांग्लादेश चला गया था. देश के कई इलाके में नुकसान करने के बड़ी साजिश रची गई थी. सीपी ने बताया कि इन आरोपियों के पास से कई वीडियो मिले है. साथ ही इन्होंने कई शहरों की रेकी भी की थी.

सीपी द्वारा बताया गया है कि दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है. ये दोनों आरोपी भी गारमेंट फैक्टी में काम कर रहे थे. दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर प्रो कश्मीर पोस्टर लगाए गए थे. पोस्टर के जरिए टीम कोलकाता तक पहुंची.

कोलकाता से दबोचे दो आरोपी

कोलकाता में सेल ने दो लोगों को गिरफ्तार किया. इसमें बांग्लादेशी नागरिक  उमर फारूख और राबिल इस्लाम गिरफ्तार हुए हैं. राबिल पहले भी भारत में गिरफ्तार हो चुका है. एक बड़े नेता की किलिंग के लिए उस वक्त आया था. इसने दौराए आम दौराए खास पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली थी.

पूछताछ में पता चला है कि शब्बीर ने ही प्रो कश्मीर वाले पोस्टर लगवाए थे. यह आरोपी कोलकाता में एक घर किराए पर लेकर रह रहे थे. तमिलनाडु से 6 बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया. इनका मकसद भीड़भाड़ के इलाकों में ब्लास्ट करना था. दिल्ली और कोलकाता में इन लोगों ने बुरहान बानी के पोस्टर लगाए थे. शब्बीर ने फंडिंग के लिए पैसे दिए थे. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930