इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध की निंदा करते हुए BJP कार्यकर्ता जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, उस समय कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. दोनों ओर पत्थरबाजी भी हुई. हालात इतने खराब हो गए थे कि स्थिति को कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात की गई.

युवा कांग्रेस के प्रदर्शनकारियों को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को एक दिन पहले एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया. न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि ने दिल्ली पुलिस की उस याचिका को स्वीकार कर लिया जिसमें पूछताछ के लिए आरोपियों को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का अनुरोध किया गया था.

आरोपियों में कौन-कौन हैं शामिल?

गिरफ्तार किए गए प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव; उत्तर प्रदेश से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार; और तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं.

गिरफ्तार आरोपियों पर क्या है आरोप?

दिल्ली पुलिस ने यह दलील देते हुए गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों की पांच दिन की हिरासत का अनुरोध किया कि उन्होंने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीरों वाली टी-शर्ट पहनी हुई थी. इसने दलील दी कि आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद किए जाने आवश्यक हैं और चूंकि वे अलग-अलग राज्यों से हैं, इसलिए हिरासत में पूछताछ जरूरी है.

एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन भारत के खिलाफ साजिश: रीजीजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में विरोध प्रदर्शन करने के लिए अपनी युवा शाखा के कार्यकर्ताओं को लगाकर देश के खिलाफ बड़ा पाप किया है. रीजीजू ने विरोध प्रदर्शन को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस युवा शाखा का विरोध प्रदर्शन कोई गलती नहीं, बल्कि भारत पर हमला करने के लिए पार्टी द्वारा रची गई एक सोची-समझी साजिश थी. रीजीजू ने कहा कि जहां पूरा देश शिखर सम्मेलन में कांग्रेस के कृत्यों की निंदा कर रहा है, वहीं पार्टी और उसके नेता माफी मांगने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा, जब भारत प्रगति करता है, तो राहुल गांधी और कांग्रेस दुखी हो जाते हैं. कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भारत को बदनाम करने के लिए चौबीसों घंटे साजिशें रचते रहते हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930