नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच मिलिट्री तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। भारतीय दूतावास ने इस टेंशन को मद्देनजर रखते हुए ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से देश छोड़ने की अपील की है।

भारत सरकार ने जनवरी में जारी की गई एडवाइजरी को भी दोहराया, जब खामेनेई की सरकार प्रदर्शनकारियों पर सख्ती कर रही थी।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

ईरान में भारतीय दूतावास ने देश में मौजूद भारतीय नागरिकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। भारतीय दूतावास ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से जल्द से जल्द ईरान छोड़ने की सलाह दी है।

भारतीय दूतावास ने नागरिकों से एम्बेसी में रजिस्टर करने के लिए भी कहा है। भारतीय दूतावास की तरफ से कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

मोबाइल नंबर: +989128109115; +989128109109; +989128109102; +989932179359

लोगों को ईरान छोड़ने की दी सलाह

भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए पहले भी एडवाइजरी जारी की। ईरान में भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया, ‘सभी भारतीय नागरिकों और PIO को सावधानी बरतनी चाहिए, विरोध या प्रदर्शन वाली जगहों से बचना चाहिए।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31