एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जाने माने संगीतकार ए आर रहमान यूं तो विवादों में कम रहते हैं लेकिन कम बोलने वाले रहमान कुछ ऐसा बोल जाएंगे, ये किसी ने सोचा नहीं था। ए आर रहमान ने बीते दिनों ही एक इंटरव्यू में ये कहा था कि छावा एक बांटने वाली फिल्म थी। हैरानी की बात यह थी कि इस फिल्म में संगीत खुद ए आर रहमान ने ही दिया था। अब इसी पर फिल्म के राइटर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

क्या बोले फिल्म के राइटर?

ए आर रहमान (AR Rahman) ने छावा को बांटने वाली फिल्म तो बताया ही था, साथ ही यह भी कहा था कि सिनेमा में पिछले 8 सालों में ज्यादा काम नहीं मिला है और इसकी एक वजह उनका धर्म। रहमान के इस विवादास्पद बयान के साथ जमकर घमासान हुआ। हर किसी ने इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी।

अब फिल्म छावा के राइटर ऋषि विरमानी (Rishi Virmani) ने हाल ही में इस पर बात की है। उन्होंने खुलकर इस पर अपनी राय रखी। ॉ

जूम को दिए इंटरव्यू में ऋषि विरमानी ने कहा है कि, ‘यह विश्वास करना मुश्लिक है कि महज कुछ घंटों की फिल्म देखकर किसी की पूरी सोच बदली जा सकती है। मैंने बहुत लंबे समय से किसी फिल्म के प्रति दर्शकों का ऐसा लगाव नहीं देखा है। रही बात लोगों को बांटने की तो हकीकत यह है कि, ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है और लोग आज बहुत समझदार हैं। क्या आपको सच में लगता है कि फिल्म से लोग बहक जाएंगे? लोगों को सही और गलत में फर्क बहुत अच्छे से पता है।’

क्या बोले थे ए आर रहमान?

अपनी बातचीत में ऋषि विरमानी का इशारा इस तरफ था कि दर्शकों ने फिल्म की कहानी को अपनी सोच और शर्तों के हिसाब से अपनाया और उससे जुड़ाव महसूस किया। आपको बता दें कि ए आर रहमान ने बीबीसी एशियन को दिए इंटरव्यू में इस सब पर बात की थी। छावा एक बांटने वाली फिल्म है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930