What's Hot

उत्तराखंड डेस्कः देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां दो छात्रों की बाइक आगे जा रहे वाहन से टकराई है। घटना में हरिद्वार निवासी दोनों छात्रों की दर्दनाक मौत हुई है। बताया कि युवक बाइक से जालधंर (पंजाब) जा रहे थे। दोनों वहां रहकर पढ़ाई कर रहे थे। विकेंड पर घर आए हुए थे। आज सुबह कॉलेज वापिस लौट रहे थे। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई है। जहां नकुड़ रोड कट के पास एक बाइक सामने जा रहे किसी वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बाइक सवार दोनों युवक छात्र थे। सोमवार सुबह बाइक से जालधंर (पंजाब) जाते वक्त उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई है।

घटना में मृतकों की पहचान हरिद्वार के थाना झबरेड़ा के गांव भलस्वा निवासी विश्वजीत (23) और सहारनपुर के थाना बड़गांव के गांव शब्बीरपुर निवासी रुद्रप्रताप (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों बिना किसी कानूनी कार्रवाई के दोनों युवकों के शव अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत भी नहीं सौंपी गई है। फिलहाल, पुलिस ने लोगों से विशेषकर युवाओं से वाहनों को सतर्क रहकर चलाने की अपील की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930