रायपुर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्र भूषण वर्मा ने लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल का अभिवादन किया और संगठन की गतिविधियों से अवगत कराया। भेंट के दौरान सामाजिक सद्भाव और विकास से जुड़े पहलुओं पर संक्षिप्त में विचार-विमर्श भी हुआ।
राज्यपाल से मुलाकात के दौरान समाज के प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जलेश्वर महादेव मेंला स्थल डोंगरिया जनपद पंचायल पंडरिया जिला कबीरधाम में प्रस्तावित है की जानकारी दी और इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल को आमंत्रित किया.

भेंट के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के प्रमुख सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहे. इनमें राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर , प्रदेश महासचिव जय प्रकाश वर्मा, प्रदेश सचिव रवि वर्मा, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष मिलिंद चंद्राकर , युवा प्रकोष्ठ कवर्धा जिला अध्यक्ष रामगोपाल वर्मा शामिल थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930