रायपुर- राजधानी के दलदल सिवनी स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा में शुक्रवार को पैसे जमा कराने पहुंची महिला के पास से 50-50 रुपये के नकली नोट पकड़े गए. आरोपी महिला जानकी वराठे 12,350 रुपये जमा कराने पहुंची थी. बैंककर्मियों ने उपलब्ध एडवांस मशीन से नोटों की जांच की. इस दौरान सुरक्षा संबंधी जरूरू फीचर नहीं पाए गए. इसके बाद नकली नोट के रूप में चिन्हित कर पुलिस को सूचना दी गई.

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की दलदल सिवनी शाखा के मैनेजर संजय मिश्रा ने पंडरी थाना में शिकायत दर्ज कराई है. इसमें बताया गया कि 12 नवंबर को खाताधारक जानकी वराठे अपने खाते में 12,350 रुपये जमा कराने पहुंचा थी. कैश काउंटर पर उसने 50-100 के नोट दिए. नोटों की जांच में UV लैंप में जांच करने पर 50 रुपये के 25 जाली नोट पाए गए.

बैंक मैनेजर मैनेजर संजय मिश्रा ने आरबीआई के निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया कि एक ट्राजेक्शन में 4 से ज्यादा जाली नोट मिलते हैं, तो एफआईआर करना अनिवार्य है. इसके तहत बैंक की तरफ से पंडरी थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस ने आरोपी महिला जानकी वराठे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S), 2023 के तहत धारा 179 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह जाली नोट महिला के पास कैसे पहुंचे.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30