दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है. होली के मौके पर उन्हें मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा. दिल्ली की रेखा गुप्ता की सरकार होली से मुफ्त सिलेंडर वाली योजना की शुरुआत करेगी. इस योजना के तहत DBT के जरिए लाभार्थियों के खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाएंगे. सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में सिलेंडर मिलेगा. सिर्फ होली ही नहीं बल्कि दिल्ली में राशन कार्ड धारकों को दीवाली के मौके पर भी मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट से दी थी जानकारी

दिल्ली मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से इसको लेकर 5 फरवरी को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी गई थी. एक्स पोस्ट में कहा गया, “मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने दिल्लीवासियों से किया गया एक और वादा पूरा किया है. अब से प्रतिवर्ष होली और दीवाली पर सभी राशन कार्ड धारकों को मुफ्त गैस सिलेंडर दिया जाएगा. इसी वर्ष होली से प्रारंभ होने वाली इस योजना के तहत DBT के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी.”

देशभर में होली का त्योहार 4 मार्च को होगा. इससे पहले दिल्ली के लोगों को मुफ्त में सिलेंडर मिल जाएगा. वहीं दीवाली पर मिलने वाला मुफ्त सिलेंडर 8 नवंबर 2026 के आस पास मिलेगा. 

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ

  • जिनके पास दिल्ली सरकार की तरफ से जारी वैलिड राशन कार्ड होगा
  • लाभार्थी के पास एक्टिव बैंक अकाउंट होना चाहिए जो DBT से लिंक हो
  • राशन कार्ड सिस्टम से तहत पंजीकृत होना चाहिए

दिल्ली सरकार की इस योजना पर करीब 242.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे. 3 फरवरी 2026 दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा था, “एक वादा हमने अपने संकल्प पत्र में किया था. कैबिनेट की बैठक में इस योजना को हमने पास किया. हमने इसके लिए 242 करोड़ का फंड दिया है. इस होली के त्योहार पर हम राशन कार्ड धारक सभी परिवारों को एक-एक सिलेंडर की वैल्यू यानी 853 रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे. जो पीएनजी इस्तेमाल कर रहे हैं उनके खाते में भी 853 रुपये ट्रांसफर करेंगे.”

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930