हैदराबाद: तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक अनोखी शादी हुई। एक जैसे दिखने वाले जुड़वां भाइयों ने हमशक्ल जुड़वां बहनों के साथ सात फेरे लिए। इस शादी समारोह में मजेदार मौका उस समय आया, जब चारों एक ही स्टेज पर कपल के तौर पर आए। एक जैसे शादी के परिधान में दूल्हा और दुल्हन को देखर मेहमान कन्फ्यूज हो गए। लोगों ने बताया कि शादी की रस्मों के दौरान कई बार यह बताना मुश्किल था कि कौन किसके साथ है? इस दौरान मेहमानों ने खूब ठहाके लगाए। समारोह के दौरान दोनों जोड़ियों की तस्वीर लेने की होड़ भी लगी रही।

एक जैसी ही ड्रेस भी पहनी
बेहद अनूठे और दिल को छू लेने वाली इस शादी में जुड़वां भाइयों विजय और विनय ने जुड़वां बहनों कीर्तना और कीर्ति के साथ शादी कर ली। शादी के स्टेज पर साथ-साथ बैठे, दोनों कपल्स ने एक जैसे ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए थे। जुड़वां भाईयों और बहनों ने एक शानदार विजुअल सिमिट्री बनाई। इससे मेहमान खुश भी हुए और कुछ देर के लिए कन्फ्यूज भी हुए। डबल जुड़वां की शादी के इस मौके को लोगों ने मोबाइल में कैद किया। जानकारी के अनुसार दोनों जुड़वां भाई-बहन अलग-अलग गांवों से हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह शादी न सिर्फ अनूठी है बल्कि अब दोनों गांवों का रिश्ता भी मजबूत हो गया है।

परिवारों ने खूब मनाया जश्न
दुर्लभ संयोग वाली इस शादी के मौके पर लोगों ने जहां खूब तस्वीरें खीचीं तो वहीं दूसरी परिवार के सदस्यों ने भी इस मौके पर जश्न मनाया। निजी उत्सव एक बड़े सेलिब्रेशन में बदल गया। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के लिए भी यह शादी एक शॉक लेकर आई है। जाे इस शादी में पहुंचे उन्होंने फिल्मी लगने वाली शादी को रिकॉर्ड कर लिया। दोनों परिवार के लोगों ने शादी के पहुंचे मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। तेलंगाना का कमारेड्डी जिला हैदराबाद से 114 किलोमीटर की दूरी पर है, लेकिन विवाह समारोह के बाद यह शादी पूरे राज्य में चर्चा विषय बन गई है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930