मुंबई – महाराष्ट्र में गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। यह फैसला राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को पति के निधन के लगभग एक महीने बाद यह पद दिया गया है। अब सुनेत्रा उपमुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अजित भी अपने समय पर दोनों पदों पर आसित थे।

इससे पहले सुनेत्रा को 31 जनवरी को NCP ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके कुछ घंटों बाद, उन्होंने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। सुनेत्रा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में अपना बारामती सीट से अपनी ननद सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि, हार गईं। अजित राज्य के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे।

अजित 28 जनवरी को निजी विमान से मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनके साथ निजी सुरक्षा अधिकारी और पायलट समेत 4 और लोग थे। विमान ने मुंबई से सुबह 8:10 बजे उड़ान भरी और बारामती में 8:30 पर लैंडिंग का पहला प्रयास किया। तब पायलट ने दृश्यता कम होने के चलते दोबारा उड़ान भर ली। 8:43 पर दोबारा लैंडिंग की अनुमति मिलने के एक मिनट बाद अजित का विमान क्रैश हो गया और सवार सभी लोग मारे गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31