Team India World Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने दूसरे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी हैं. चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सभी भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा विस्फोटक पारियां देखने को मिलीं, जिसके दम पर टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बोर्ड पर लगाया. भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए. पहली पारी के दौरान टीम इंडिया के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया, जो टी20 वर्ल्ड कप में अब तक देखने को नहीं मिला था.

टीम इंडिया ने बनाया अद्भुत वर्ल्ड रिकॉर्ड

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया के 6 खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरें और सभी बल्लेबाजों ने 150+ के स्ट्राइक रेट से 20 से ज्यादा रन बनाए. इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला, जब किसी टीम के 6 बल्लेबाजों ने एक पारी में 20 से ज्यादा रन बनाए हों और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ऊपर रहा हो. साल 2007 से शुरू हुई आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इससे पहले ऐसा कारनामा कभी नहीं हुआ था.

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया की तूफानी बल्लेबाजी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई. संजू ने पहले ही ओवर में छक्का जड़कर भारतीय पारी को शुरू किया. सैमसन 15 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हो गए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 160 का रहा. इसके बाद अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन की शानदार साझेदारी की. ईशान ने 158.33 के स्ट्राइक रेट से 38 रन बनाए, जबकि अभिषेक ने 183.33 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी 55 रनों की पारी में 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए.

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 253 की स्ट्राइक रेट 13 गेंदों में 33 रन जड़ा. उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने अंतिम ओवरों में जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए भारत को 256 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया. जहां हार्दिक ने 23 गेंदों में दो चौके और चार छक्कों की मदद नाबाद 50 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 217.39 का रहा.

वहीं, तिलक ने 16 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के नाबाद 44 रन बनाए और उनका स्ट्राइक रेट 275 का रहा.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930