ब्रिटेन में मंगलवार सुबह कोरोना की पहली वैक्सीन देने के साथ कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत हो गई। दुनिया भर में फाइजर की कोरोना वैक्सीन पाने वाली महिला 90 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक है। इनका नाम मार्गरेट कीनन है। दोस्तों के बीच वे मैगी के नाम से लोकप्रिय हैं। कीनन क्लिनिकल ट्रायल के बाहर कोविड-19 वैक्सीन प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली इंसान हैं। उत्तरी आयरलैंड के एनीस्किलन में रहने वाली मार्गरेट कीनन अगले हफ्ते अपना 91वां जन्मदिन मनाने वाली हैं। ब्रिटेन ने मंगलवार को फाइजर और बायोटेक द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही ब्रिटेन कोरोनोवायरस को हराने में एक निर्णायक कदम उठाते हुए टीके को अनुमति देने वाला पहला देश बन गया है।
जानियें दुनिया में सबसे पहले किसे मिला कोविड-19 वैक्सीन, ब्रिटेन में हुई फाइजर के टीके की शुरुआत
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















