साल 2023 की सबसे चर्चित और विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की सफलता के तीन साल बाद निर्माता विपुल शाह इसका सीक्वल ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड’ लेकर आए हैं। फिल्म को लेकर पिछले कई दिनों से कानूनी और राजनीतिक घमासान जारी था, मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। अदालत ने फिल्म पर स्टे लगा दिया था, लेकिन आखिरकार तमाम अड़चनों को पार करते हुए यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो काफी चौंकाने वाले हैं।

बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का धांसू कलेक्शन

कामाख्या नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर पहले से जमी हुई बड़ी फिल्मों से था। हालांकि 27 फरवरी को कोई नई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई, लेकिन सनी देओल की ब्लॉकबस्टर ‘बॉर्डर 2’ और शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ अभी भी थिएटर्स में मजबूती से टिकी हुई हैं। ताजा सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, ‘द केरल स्टोरी 2’ ने अपने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 3.5 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है। वहीं, अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 4.15 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।

पुरानी फिल्मों पर पड़ी भारी

दिलचस्प बात यह है कि रिलीज के पहले ही दिन इस फिल्म ने पुरानी फिल्मों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’, जिसे सिनेमाघरों में आए एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है, उसने शुक्रवार को लगभग 17 लाख रुपये की कमाई की। वहीं शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ ने अपने 15वें दिन 1.15 करोड़ रुपये बटोरे। इन दोनों के मुकाबले ‘द केरल स्टोरी 2’ की ओपनिंग काफी बेहतर मानी जा रही है।

आखिर क्यों हो रहा है फिल्म पर बवाल?

विपुल शाह निर्मित इस फिल्म की कहानी एक बार फिर ‘जबरन धर्म परिवर्तन’ जैसे संवेदनशील मुद्दे के इर्द-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मासूम लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर उनका ब्रेनवॉश किया जाता है, धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें प्रतिबंधित मांस (बीफ) खिलाने जैसे कृत्यों के लिए मजबूर किया जाता है।

कोर्ट ने लगाई थी फिल्म पर रोक

फिल्म के कुछ दृश्यों को ‘भड़काऊ’ बताते हुए कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसके चलते पहले इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अगले ही दिन कोर्ट ने बैन हटा दिया और फिल्म दर्शकों तक पहुंच गई। फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह सीक्वल भी वैसा ही इतिहास दोहरा पाता है या नहीं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30