What's Hot

यमुनानगर. हरियाणा के यमुनानगर में एक सनसनीखेज मर्डर हुआ है. यहां पर तीर्थ नगर इलाके में रेलवे लाइनों के समीप पेड़ों के पास युवक की लाश मिली है. युवक को घोट कर पेड़ से बांधा गया था और फिर उसके मुंह में फेविकोल डाला गया था. बाद में उसके मुंह में कपड़ा ठुसा गया था. सुबह जब राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी. उधर, शव की पहचान हो गई है और मृतक युवक गर्लफ्रेंड का बर्थ मनाने के लिए निकला था.

जानकारी के अनुसार, थाना सदर पुलिस ने मौके पर जांच की और पाया कि शव से कुछ दूरी पर एक जूता पड़ा हुआ था. वहीं, दूसरी तरफ एक दुपट्टा भी गिरा था. शुरु में माना जा रहा था कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में यहां लाकर शव को फेंका गया है. लेकिन फिर पास ही पेड़ पर रस्सी के ऐसे निशान मिले कि मानो युवक का गला रस्सी से बांधकर इस पेड़ से खींच कर गला दबाया गया है.

पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस युवक के बारे में पूछताछ की. युवक की बाजू पर राजीव लिखा हुआ था और वही उसकी छाती यानी कि दिल के ऊपर स्नेहा लिखा हुआ था. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लिया तो मुंह से कपड़ा निकालना भी पुलिस के लिए टेडी खीर था. क्योंकि उस पर फेविकोल लगा हुआ था और कपड़ा मुंह में पूरी तरह से चिपक गया था. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया.  जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. जिस जगह यह हत्या हुई, वहां पर लोगों का आना-जाना काफी कम ही है.

जानकारी के अनुसार, शंकरपुरी कॉलोनी का रहने वाला राजीव दो दिन पहले घर से निकला था और कहा था कि वह हरिद्वार जा रहा है. उसकी स्नेहा नाम की युवती से दोस्ती थी. बताया जा रहा है कि वह इसी युवती का बर्थडे मनाने के लिए घर से निकला था. फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवती और परिवार से पूछताछ की जा रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930