बेंगलुरु: अमेरिकी-इजरायली हमले में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कर्नाटक के ‘मिनी ईरान’ में मातम पसरा है। बेंगलुरु से 70 किमी दूर चिक्काबल्लापुर ज़िले के गौरीबिदानूर तालुक का अलीपुरा गांव में दुकानें बंद हैं। हर आंखें नम हैं और लोग अपने धार्मिक नेता को याद कर रो रहे हैं। अलीपुरा में बंद के लिए किसी ने अपील नहीं की, बल्कि खुद ही लोगों ने खामनेई की मौत की पुष्टि होने के बाद तीन दिनों के लिए शोक का ऐलान कर दिया। खामनेई कर्नाटक के साथ कश्मीर भी गए थे। इसके उल्लेख उन्होंने 2012 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की ईरान यात्रा के दौरान तेहरान में हुई बातचीत में किया था, हालांकि वह 1989 में ईरान के सुप्रीम लीडर बनने के बाद भारत नहीं आए।

खामेनई का गांव से है रिश्ता

शिया आबादी वाले अलीपुरा में अयातुल्ला खामेनेई 1986 में खुद आए थे और एक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया था। इसके बाद यह कर्नाटक के इस गांव के रिश्ते खामेनेई से जुड़ गए थे। जब खामनेई इस गांव में पहुंचे थे तब वह जब वह ईरान के राष्ट्रपति थे। 28 फरवरी की रात को तेहरान में जैसे ही अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की सूचना पहुंची वैसे गांव दुख में डूब गया। इस गांव में ज्यादातर लोग शिया मुस्लिम समुदाय के हैं। खामनेई की मौत के बाद इस गांव के लोगों ने अपने मजबूत धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों के लिए एक अनऑफिशियल बंद रखा, क्योंकि लोग लोग धार्मिक तौर पर खामनेई को अपना स्पिरिचुअल अथॉरिटी मानते हैं।

‘मिनी ईरान’ के तौर पर पहचान

गांव का ईरान के साथ रिश्ता धर्म से कहीं ज़्यादा गहरा है। एशिया नेट से बातची में गांव के लोगों ने बताया कि बस्ती का असली नाम बेलीकुंटे था, बीजापुर आदिलशाही के समय में, शिया मुसलमानों का एक समूह इस इलाके में आकर बस गया। इसके बाद नाम बदलकर अलीपुरा कर दिया। लोगों के अनुसार यहां रहने वालों ज्यादातर का ईरान और अरब देशों से ट्रेड और एजुकेशन के लिए कनेक्शन बना हुआ है। खुद खामेनेई जब 1986 में गांव आए तो यह रिश्ता और गहरा हो गया था। गांव के रहने वाले शफीक ने कहा कि अयातुल्ला खामेनेई 1986 में खुद हमारे गांव आए थे। उनके आने से ईरान के साथ हमारा रूहानी रिश्ता और मजबूत हुआ। उन्होंने आगे कहा कि ईरान के साथ हमारा रिश्ता सिर्फ ट्रेड या एजुकेशन का नहीं है, बल्कि आस्था और धार्मिक गाइडेंस का भी है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31