विगत 11 माह पहले हुये अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामला प्रेम प्रसंग का था, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को निपटवा दिया। बताया जाता है कि पति प्रेम संबंध में रोड़ा बन रहा था। मामला बिहार के छपरा जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के रसौली चंवर का है। इस कांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया जा चुका है जबकि पत्नी और प्रेमी को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। मशरक और पानापुर में आदर्श सेवा सदन नाम से निजी क्लिनिक चलाने वाले नायागांव थाना क्षेत्र के वाजितपुर गांव निवासी शिवकुमार सिंह की 9 जनवरी को रसौली चंवर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जब मामले की छानबीन कर रही थी तो मृतक डॉक्टर की पत्नी अचानक से गायब हो गई। फिर मृतक के पिता देवेंद्र कुमार सिंह ने मशरक थाने में बहू के गायब होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच पुलिस ने बीते 21 फरवरी को पुलिस ने चिकित्सक की पत्नी और उसके प्रेमी को छपरा में पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेम-प्रसंग के बीच बाधक बन रहे डॉक्टर की हत्या के लिए उसने 1 लाख 80 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031