गुवाहाटी: असम में वायुसेना का एक लड़ाकू विमान गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सुखोई-30 लड़ाकू विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. उसने जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरी जिसके बाद वह लापता हो गया. फिर उसके दुर्घटनाग्रसत होने की जानकारी सामने आई. पायलट का अब तक कुछ पता नहीं चल सका है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने तेज धमाके की आवाज सुनी और आग का गोला भी उठते हुए देखा. हादसे का शिकार हुए फाइटर जेट सुखोई-30 से जुड़ी हर एक बात डिटेल मे ंजानें.

वायुसेना के एक सुखोई-30 लड़ाकू विमान का गुरुवार शाम को जोरहाट हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर से गुजरते समय रडार से संपर्क टूट गया और वह असम के कार्बी आंगलोंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उसकी तलाश लगातार जारी है. बता दें कि यह विमान ट्रेनिंग मिशन पर था. 

सुखोई-30 लड़ाकू विमान ने असम के जोरहाट स्थित रोवरिया एयरफोर्स बेस से उड़ान भरी थी और शाम 7:42 बजे के बाद रडार से उसका संपर्क टूट गया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़ाकू विमान गुरुवार शाम को कार्बी आंगलोंग जिले के चोकीहोला के नीलिप ब्लॉक के पास एक दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गुरुवार शाम लगभग 7 बजे इलाके की एक ऊंची पहाड़ी से एक जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी. धमाके के तुरंत बाद, आसपास के गांववालों को शक हुआ कि जरूर कोई लड़ाकू विमान पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके की आवाज बहुत तेज थी, जिसकी आवाज आसपास की पहाड़ियों में तेज से गूंज उठी, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई. कुछ लोगों ने धमाके के तुरंत बाद पहाड़ियों की तरफ से आग का गोला उठते हुए भी देखा. 

सुखोई-30 प्लेन क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत, IAF ने बताया

सुखोई-30 प्लेन क्रैश में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर की मौत हो गई है. भारतीय वायु सेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरागकर के निधन पर गहरा शोक जताया है. सेना के सोशल मीडिया पोस्‍ट में कहा गया, ‘भारतीय वायु सेना के सभी कर्मी शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं.’ गुरुवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का सुखोई एसयू-30एमकेआई लड़ाकू विमान लापता हो गया था. असम के कार्बी आंगलोंग जिले के ऊपर उड़ान के दौरान विमान का रडार से संपर्क टूट गया था. रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के मुताबिक, फाइटर एयरक्राफ्ट एक रूटीन मिशन के दौरान रडार से गायब हो गया.

सुखोई-30 फाइटर जेट कार्बी आंगलोंग जिले के पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ रहा था, जब अचानक ग्राउंड कंट्रोल से उसका कम्युनिकेशन टूट गया. एयरफोर्स की सर्च और रेस्क्यू टीमों के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन और दूसरी सिक्योरिटी एजेंसियों के लोगों को एयरक्राफ्ट का पता लगाने और घटना के सही हालात को वेरिफाई करने के लिए लगाया गया. डिफेंस एस्टेब्लिशमेंट के सूत्रों ने कहा कि जिस इलाके में रडार संपर्क टूटा, वह ज्यादातर घने जंगल और पहाड़ी इलाका है, जिससे सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन खास तौर पर मुश्किल हो सकते हैं. रेस्क्यू टीमें इलाके में ऑपरेशन करने के लिए लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और दूसरे सिक्योरिटी फोर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930