अमृतसर : अमृतसर के घन्नूपुर काले इलाके में स्थित एक डेरे से जुड़े बाबा पर गंभीर आरोप लगने के बाद विवादों में फंस गए हैं । एक महिला ने आरोप लगाया है कि बाबा ने लंबे समय तक उसे झाड़-फूंक और भूत-प्रेत का डर दिखाकर अपने जाल में फंसाया और कई सालों तक उसके साथ जबरन संबंध बनाए। महिला का दावा है कि इस संबंध से उसके बच्चों का भी जन्म हुआ है।

महिला ने बताया कि यह सिलसिला करीब 2007 के आसपास शुरू हुआ था। उस समय बाबा पंजाब पुलिस में तैनात था और खुद को झाड़-फूंक करने वाला बताता था। महिला के परिवार को उसने विश्वास दिलाया कि उस पर किसी बुरी शक्ति का असर है, जिसे वह ठीक कर सकता है। महिला का आरोप है कि इसी बहाने वह घर आने-जाने लगा और बाद में उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा।

महिला के वकील का कहना है कि यह शोषण कई वर्षों तक चलता रहा। महिला का दावा है कि जब उसने अपने बच्चों के अधिकार और उनके खर्च की मांग की, तो बाबा ने उस पर ही जबरन वसूली का मामला दर्ज करवा दिया। इसी मामले में महिला करीब तीन महीने तक जेल में भी रही।  

वकील के अनुसार महिला ने अपने बच्चों के अधिकारों को लेकर साल 2024 में अदालत में मामला भी दायर किया था। जब बाबा ने बच्चों को अपना मानने से इनकार किया, तो महिला ने कोर्ट से डीएनए टेस्ट कराने की मांग की। इस पूरे मामले की शिकायत अमृतसर के पुलिस कमिश्नर को भी लिखित रूप में दी गई है।

महिला का कहना है कि जिस समय यह घटनाएं शुरू हुईं, उस दौरान आरोपी बाबा पंजाब पुलिस में तैनात था। उसके अनुसार जब उसने शादी की बात कही तो बाबा ने यह कहकर मना कर दिया कि अगर वह उससे शादी करेगा तो उसकी सरकारी नौकरी खतरे में पड़ जाएगी। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए महिला को अपने साथ रिश्ते में रहने के लिए तैयार किया। हालांकि कुछ समय बाद महिला को पता चला कि बाबा पहले से ही शादीशुदा है। वकील ने बताया कि बाबा ने महिला से शादी करने के बजाय उसकी शादी अपने ही डेरे से जुड़े एक व्यक्ति के साथ करवा दी।  इसके बावजूद वह महिला के साथ संबंध बनाता रहा। 

महिला ने यह भी दावा किया कि शुरुआत में बाबा उसकी आर्थिक रूप से मदद करता था, लेकिन समय के साथ उसने उससे दूरी बना ली और उसका फोन नंबर भी ब्लॉक कर दिया। महिला के मुताबिक जब बाबा पुलिस सेवा से रिटायर होने के बाद अपने डेरे में रहने लगा और वह उससे मिलने मंदिर पहुंची, तो उसे धमकाया गया और वहां आने से रोक दिया गया।

बाबा ने आरोपों को बताया साजिश

दूसरी ओर, आरोप लगने के बाद पुलिस सेवा से रिटायर्ड बाबा अशनील ने भी अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि महिला के आरोप पूरी तरह झूठे हैं और वह कई वर्षों से उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रही है। बाबा के मुताबिक यह विवाद नया नहीं है और साल 2008 से ही महिला उन्हें परेशान कर रही है। उनका आरोप है कि एक वकील महिला को उकसाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है।

वकील पर भी लगाए आरोप

बाबा ने यह भी दावा किया कि जिस वकील का नाम इस मामले में सामने आ रहा है, उसका रिश्तेदार पहले कुछ लोगों के साथ मिलकर उन्हें ब्लैकमेल कर चुका है और उनसे लाखों रुपए भी ले चुका है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी थी और मामला दर्ज भी हुआ था। अब उसी केस को खत्म करवाने के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। बाबा का कहना है कि पुराने मामले में अदालत पहले ही उन्हें बरी कर चुकी है। इसके बावजूद अब फिर से उन्हें बदनाम करने और भारी रकम वसूलने के लिए यह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31