अहमदाबाद: गुजरात सरकार ने राज्य के बड़े शहरों में निगम और जिला पंचायत चुनावों से पहले पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने एक अहम आदेश में 37 आईपीएस का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारी साैंपी है। ताजा आदेश में गुजरात कैडर के सीनियर मोस्ट आईपीएस अधिकारी डॉ. शमशेर सिंह को भी पोस्टिंग दी गई है। उन्हें सिविल डिफेंस के साथ होमगार्ड का चीफ बनाया गया है। शमशेर सिंह इस साल की शुरुआत में बीएसएफ से गुजरात लौटे थे। आईपीएस के तबादलों में सरकार ने 2010 बैच के आईपीएस निर्लिप्त राय को राजकोट रेंज की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी राजकोट में तैनाती को गोंडल में जारी राजनीतिक बवाल से जोड़कर देखा जा रहा है। निर्लिप्त राय की गिनती गुजरात के बेहद कड़क ऑफिसर्स में होती है। वह अभी स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

परीक्षिता राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात सरकार ने आईपीएस के तबादलों में 2007 बैच की आईपीएस परीक्षिता राठौड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आईजी सीआईडी क्राइम की जिम्मेदारी संभाल रहीं परीक्षिता राठौड़ को अब बनासकांठा रेंज का आईजी बनाया गया है। सरकार ने गुजरात की मौजूदा रेंज में यह नई रेंज जोड़ी है। इसके बाद रेंज की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। इसी प्रकार से 2009 बैच की आईपीएस विधि चौधरी को एडीशनल कमिश्नर (स्पेशल ब्रांच) अहमदाबाद सिटी से अब पंचमहाल-गोधरा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। वह इस रेंज को देखेंगी। गुजरात के वडोदरा शहर में एडीशनल कमिश्नर (क्राइम एंड लॉ एंड ऑर्डर) संभाल रहीं डॉ. लीना पाटिल का ट्रांसफर कराई पुलिस अकादमी में किया गया है। लीना पाटिल 2010 बैच की आईपीएस हैं।

इन आईपीएस को बड़ी जिम्मेदारी

  • परीक्षिता राठौड़, आईजी बनासकांठा रेंज
  • राघवेंद्र वत्स, आईजी अहमदाबाद रेंज
  • आर वी अंसारी, आईजी भावनगर रेंज
  • मयूर पाटिल, डीसीपी जोन-8 अहमदाबाद
  • डॉ. करन राज वाघेला, एडीशनल सीपी, क्राइम सूरत
  • पी एल मल, एडीशिनल डायरेक्टर, एसीबी गुजरात
  • मकरंद चौहान, डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर

गगदीप गंभीर-मेघाणी को नई जिम्मेदारी
सरकार ने 2003 बैच के आईपीएस अशोक कुमार को राजकोट रेंज से हटाकर आईजी सीआईडी (इंटेलीजेंस) गांधीनगर बनाया है, तो वहीं 2004 बैच की आईपीएस गगनदीप गंभीर को आईजी (एडमिनिस्ट्रेशन) से हटाकर स्टेट मॉनीटरिंग सेल गुजरात (एसएमसी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभी तक यह जिम्मेदारी निर्लिप्त राय के पास थी। गगनदीप गंभीर काफी तेजतर्रार ऑफिसर हैं। 2006 बैच के आईपीएस और अभी तक जूनागढ़ रेंज के आईजी निलेश जाजडिया को वडोदरा भेजा गया है। उन्हें वडोदरा का ज्वाइंट कमिश्नर (सेक्टर-2 क्राइम, लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है। 2010 बैच के आईपीएस ऑफिसर दीपक मेघाणी को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें एंट्री करप्शन ब्यूरो (ACB) का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। वह अभी बतौर डीआईजी (लॉ एंड ऑर्डर) थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930