रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के लिए मार्च माह चुनाव होने वाला है। चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद से ही सोशल मीडिया मनवा कुर्मी समाज के चुनावी रंग में रंग गया है।

चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार शंखनाद कर दिया है। इसके अलावा अभी वैवाहिक समारोह में शामिल होने के साथ-साथ प्रत्याशीगण जनसंपर्क कर रहे है।

समाज के दस राजों के राजप्रधान पद के प्रत्याशी अपने-अपने राजों में सामाजिक लोगों से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर रहे है। समाज के निर्वाचन कार्यों में भी तेजी आ गई है, मतदाता सूची बनाने का कार्य भी चल रहा है।

आपकों बता दें कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के 10 राज है जिनमें से 2 राज पलारी और दुर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित है जबकि 6 राजों में राजप्रधान के लिए चुनाव होना और शेष 4 राजों के राजप्रधान का कार्यकाल पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं कराया जा रहा है।

चुनाव को लेकर समाज के लोगों में भी चर्चा का दौर प्रारंभ हो गया है, जो लोग सामाजिक चुनाव के क्रियाकलापों में रूचि रखते है वे लोग भी सक्रिय हो गये है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कुर्मी समाज के चुनावी रंग में सोशल मीडिया रंग गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031