Bihar Crime News : बिहार के किशनगंज जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 18 महीनों बाद सऊदी अरब से अपने वतन लौटा युवक का  सड़क किनारे शव बरामद हुआ। 

एक्सीडेंट का झूठा नाटक 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शख्स की पहचान भागपुनास गांव निवासी एहसान रजा के रुप में हुई है। शुरुआत में आरोपियों ने इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस गहन तफ्तीश से चौंकाने वाले खुलासे हुए है। शव के घाव एक्सीडेंट जैसे नहीं लग रहे थे। शक होने पर जब पुलिस ने एहसान की पत्नी, शमरीन ताज को हिरासत में लेकर उसका मेडिकल टेस्ट कराया, तो होश उड़ाने वाला खुलासा हुआ। शमरीन दो महीने की गर्भवती पाई गई, जबकि उसका पति पिछले 18 महीनों से विदेश में था। इसी एक सुराग ने हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

अवैध संबंधों के चलते रची खौफनाक साजिश

पुलिस की पूछताछ में शमरीन ने कबूला कि उसका अपने चचेरे भाई सिराज अंजुम के साथ निकाह से पहले ही प्रेम प्रसंग था। पति के विदेश जाने पर दोनों फिर करीब आ गए। जब शमरीन को पता चला कि एहसान वापस लौट रहा है, तो उसे अपने अवैध संबंधों और गर्भवती के उजागर होने का डर सताने लगा। बदनामी से बचने के लिए दोनों ने एहसान को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

इफ्तारी का झांसा देकर रास्ते में ही उतार दिया मौत के घाट

साजिश के तहत, शमरीन ने एहसान को फोन कर इफ्तारी के लिए अपने मायके बुलाया। जैसे ही एहसान बाइक से निकला, रास्ते में घात लगाए बैठे प्रेमी सिराज ने हमला कर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31