पटना. बिहार की राजनीति में रविवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने औपचारिक रूप से जेडीयू (Janata Dal (United) की सदस्यता ले ली. पटना स्थित जेडीयू दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने निशांत कुमार को जेडीयू की सदस्यता दिलाई. वहीं इस मौके पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस मौके को पार्टी के भीतर एक नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

रविवार को जब निशांत कुमार जेडीयू कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया. समर्थकों ने तालियों और नारों के साथ उनका स्वागत किया. पार्टी कार्यालय में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे. निशांत कुमार ने मंच पर पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन किया और उनका आशीर्वाद लिया. बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने शुभ मुहूर्त में जेडीयू की सदस्यता ली. पहले उन्हें 1 बजे ही सदस्यता लेनी थी, लेकिन शुभ मुहूर्त को लेकर निशांत ने 1:30 बजे जेडीयू की सदस्यता ग्रहण की.

पिता जी के काम को आगे बढ़ाने का काम करूंगा: निशांत

जेडीयू की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने कहा कि आज मैंने जेडीयू की सदस्यता ले ली है. मेरे पिता जी ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, मैं उनके फैसले को स्वीकार करता हूं, आदर करता हूं. पार्टी के लोगों ने आज जो फैसला लिया और मुझे पार्टी में शामिल कराया है, मैं जनता और पार्टी के सदस्यों के भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा. मेरे पिता नीतीश कुमार ने जिस तरह 20 सालों तक बिहार के लोगों की सेवा की है, वैसे ही मैंने भी लोगों के दिल में जगह बनाने की कोशिश करूंगा. इस मौके पर निशांत कुमार ने जेडीयू के नेताओं का अभिवादन किया

कार्यक्रम के दौरान निशांत कुमार ने सादगी भरे अंदाज में पार्टी के वरिष्ठ मंत्रियों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. इस दौरान मंच पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार, लेसी सिंह, विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और राज्यसभा उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे. सभी नेताओं ने उन्हें पार्टी में स्वागत करते हुए उनके राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. जेडीयू कार्यालय में पहुंचे निशांत कुमार ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं की ओर हाथ जोड़कर नमस्कार किया. लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से दूर रहने वाले निशांत का यह राजनीतिक मंच पर आना पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए खास क्षण माना जा रहा है.

बिहार के अगले डिप्टी सीएम होंगे निशांत!

राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. माना जा रहा है कि निशांत कुमार के पार्टी में शामिल होने से जेडीयू को आने वाले समय में नई ऊर्जा और नया नेतृत्व मिल सकता है. अब तक वे राजनीति से दूर रहे हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही दिखाई देते थे. निशांत कुमार के जेडीयू में शामिल होते ही उनके डिप्टी सीएम बनना भी तय हो गया. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज है और इसी बीच निशांत कुमार का भी डिप्टी सीएम भी बनने वाले हैं.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031