रायपुर (मुकेश टिकरिहा)। राज्य सरकार की नरवा घुरवा और धरसा योजना पर दलाल भारी है। रायपुर क्षेत्र के कई वार्डों में दलालों द्वारा बेखौफ सरकारी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है जिस पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। राजधानी रायपुर के संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 में अवैध कब्जा हटाने में निगम अफसरों के पसीने छूट रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नरवा घुरवा और धरसा योजना को सफल बनाने के लिए सर्व प्रथम सरकारी कार्यवाही जरूरी है।

वार्ड क्रमांक 70 में ना तो घुरवा का पता है और ना ही धरसा का। पटवारी और तहसीलदार कभी यहां झांकने नहीं तक आतें। वार्ड में घुरवा पाटकर दुकान बनाने की होड़ है। कई घुरवा में दुकानें किराये पर चली गई है। संत रविदास वार्ड क्रमांक 70 जो कि जोन क्रमांक 8 में आता है। वार्ड के बाहर निगम की कार्रवाई तो चल रही है, लेकिन वास्तविक में जहां कार्यवाही की जानी है वहां निगम के लोग झांकने तक नहीं आते।

इस वार्ड में धरसा जो कि सरकारी जमीन होती है पर आज दलालों का कब्जा है। सड़क से लगे कई धरसा में बाउंड्रीवॉल तक हो गया है, लेकिन निगम का अमला कभी भी वहां पहुंच कर कार्यवाही करने की नहीं सोच रहा है। शायद यही कारण है कि बाहर के जमीन दलाल वार्ड में बेखौफ सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे है।

वार्ड बनने से पहले यह गांव में आता था, सरपंची कार्यकाल में भी यहां धरसा और घुरवा थे। आज उस पर दलालों का कब्जा है। निगम प्रशासन दिखावे के तौर पर बाहर कार्यवाही कर रहा है, लेकिन वास्तविक में जहां कार्यवाही होनी चाहिये वहां कोई झांकने तक नहीं आता। दलाल यहां कुछ रकबा लेकर पूरे सरकारी जमीन पर कब्जा जमाये बैठे है। यही हाल कई वार्डों की है जहां निगम का अमला नहीं पहुंच पा रहा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031