Bihar Crime News : बिहार से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। यहाँ एक युवती ने सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना अध्यक्ष, राहुल कुमार पर विश्वासघात और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी अधिकारी ने उसे विवाह का झूठा दिलासा देकर वर्षों तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

8 साल का सफर और एक पल में ‘धोखा’

पीड़िता के अनुसार, राहुल कुमार के साथ उसका प्रेम संबंध पिछले आठ वर्षों से चल रहा था। इस लंबे अंतराल में दोनों के बीच शादी की बातें भी होती रहीं। युवती का दावा है कि वह राहुल पर अटूट विश्वास करती थी, लेकिन 9 मार्च की तारीख उसने किसी और लड़की से शादी रचा ली। 

खाकी पर उठे सवाल

आरोपी राहुल कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी के बैरगनिया में थानाध्यक्ष (SHO) के पद पर तैनात हैं। एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा लगाए गए इन आरोपों ने पुलिस की छवि पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़िता का कहना है कि इतने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उसे बिना बताए दूसरी शादी करना न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि यह उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

न्याय के लिए गुहार लगा रही पीड़िता

इस खुलासे के बाद पीड़िता पूरी तरह टूट चुकी है। उसने प्रशासन और उच्चाधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप करने और दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031