इस समय भारत समेत दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या की वजह से बेहद परेशान हैं और जनसंख्या नियंत्रण के लिए कई तरह के प्रयोग और कानून भी बनाए जा रहे हैं। लेकिन, इसी बीच इस दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां 7 से अधिक बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को गोल्ड मेडल समेत आर्थिक मदद मिलती है। इतना ही नहीं बल्कि इन महिलाओं का सरकार द्वारा ध्यान भी रखा जाता है। आपको बता दें कि कजाकिस्तान सरकार 6 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को रजत पदक देती है। पदक जीतने वाली महिलाओं को जीवनभर सरकार से तरफ से मासिक भत्ता भी दिया जाता है। इसके अलावा जिन मांं के चार बच्चे हैं। उनको बच्चों के 21 साल के होने तक मासिक भत्ता दिया जाता है। स्वर्ण पदक जीतने वाली मांओं को हर महीने एक लाख 44 हजार टेंगे यानि 370 अमेरिकी डॉलर या 26.270 रुपए मिलते हैं। ज्यादा बच्चे पैदा करने पर पदक और आर्थिक मदद देनी सोवियत संघ के समय में शुरू हुई थी। सोवियत संघ ने 1944 में ष्मदर हीरोइन। अवॉर्ड शुरू किया था। यह अवॉर्ड उन मांओं को दिया जाता था। जिनके 10 से अधिक बच्चे होते थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031