राजनांदगांव। कांग्रेस की सरकार ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर सरकारी नौकरी करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए है। राजनांदगांव के शिक्षा विभाग में एक संगीन मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता त्रिगुण सादानी ने बताया है कि दाखिल खारिज पंजी में काट-छांट कर जाति बदल कर इस दस्तावेज को आधार बनाकर जाति प्रमाण पत्र बनाया गया और फिर इस जाति प्रमाण पत्र के आधार पर विशेष भर्ती अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति वर्ग में सरकारी नौकरी प्राप्त किया गया है, जो कि गंभीर प्रवृति का अपराध है। बृजेश गोन्नाडे सहायक ग्रेड-2 जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत है, जिनके पिता लखन कुमार के शासकीय बालक प्राथमिक शाला नं.1, राजनांदगांव (वर्तमान पता-सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम, उत्कृष्ट अंग्रेजी मिडियम स्कूल, जिला-राजनांदगांव) के डुप्लिकेट शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिनांक 01/07/1959 में लखन कुमार पिता श्री काशीनाथ, जाति हल्बा अंकित है तथा सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उच्चतर मरध्यमिक शाला राजनांदगांव (वर्तमान पता-नगर पालिक निगम सर्वेश्वर दास उत्कृष्ट अंग्रेजी मिडियम स्कूल, जिला-राजनांदगांव) के डुप्लिकेट शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी दिनांक 11/06/1970 में जाति कोष्टी अंकित है। उच्च स्तरीय प्रमाणिकरण छानबिन समिति, नवा रायपूर के विजिलेंस इंस्पेक्टर द्वारा जाति प्रमाण पत्र धारक बृजेश गोन्नाडे के पिता लखन कुमार से संबंधित मूल दाखिल-खारिज रजिस्टर वर्ष 1967 में दाखिला क्रमांक 4180 में जाति का कॉलम फटा हुआ पाये जाने का उल्लेख है। त्रिगुण सादानी ने कलेक्टर और डीईओ से लिखित शिकायत कर दाखिल-खारिज मूल पंजी में काट-छांट कर जाति बदलने वाले सभी दाषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031