रायपुर। बेमेतरा जिला पंचायत के सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने एडिशनल एसपी विमल बैस को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से ज्ञापन देकर पुलिस आरक्षक कर्मचारियों का वेतन 1900 ग्रेड पे से बढ़ाकर 2800 ग्रेड पे करने का निवेदन किया। जिला पंचायत सभापति टिकरिहा ने ज्ञापन में लिखा है छत्तीसगढ़ राज्य में पदस्थ आरक्षक समाज में शांति, अनुशासन एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। प्रत्येक दिवस 12 से 18 घंटा अपनी सेवाएं देते है एवं कठिन से कठिन समय में भी पूरी तत्परता के साथ कार्य करते है। उसके बाद भी पुलिस आरक्षकों को न्यूनतम वेतनमान प्राप्त होता है, जिससे प्राय: पुलिस आरक्षक अवसाद ग्रस्त रहते है। पुलिस जवानों की विभिन्न मांगों को लेकर विगत वर्ष पुलिस परिवार द्वारा प्रदर्शन भी किया था। आरक्षकों को मिलने वाला साप्ताहिक अवकाश भी चालू होकर बंद हो गया है। अत: आपसे निवेदन है कि छत्तीसगढ़ राज्य में सेवारत पुलिस आरक्षकों के प्रति संवेदना रखते हुए उनके वेतनमान 1900 ग्रेड पे को 2800 ग्रेड पे करने की कृपा करें।

विगत वर्ष पुलिस परिवार द्वारा किए गए आंदोलन का जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने समर्थन किया था, और उनके आंदोलन व जिला कार्यालय घेराव में उनका नेतृत्व भी किया था। सभापति टिकरिहा ने कहा कि पुलिस परिवार लंबे समय से अपने मांगों को लेकर संघर्ष कर रहें है। उनकी मांगों को सरकार को सुनकर संज्ञान लेते हुए त्वरित निर्णय लेना चाहिए। मैं सदैव पुलिस परिवार के साथ हूँ। मुख्यमंत्री व गृहमंत्री को कहा अपना वादा व घोषणा याद कर इनका जल्द निराकरण करें। राहुल ने कहा की मुख्यमंत्री जी व गृहमंत्री जी को अपने 10 दिन के भीतर वाले घोषणा पत्र को याद करते हुए इनकी जल्द निराकरण के मांग की ताकि इनकी मानसिक तनाव कम हो। हम पुलिस परिवार के लड़ाई में पिछले सरकार में भी उनके साथ आंदोलन का नेतृत्व किया था। आज भी उनकी इस अधिकार की लड़ाई में उनके साथ हूँ। और उनके आदेशानुसार लड़ाई में सहभागी होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031