नेशनल डेस्क : सोशल मीडिया पर रील बनाने की होड़ एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वीडियो बनाते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक 12वीं के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हरियाणा के नूंह जिले में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र का नाम मोइन बताया जा रहा है, जो शाहपुर नगली गांव का रहने वाला था। शनिवार को वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे घूमने गया था। तीनों युवक एक्सप्रेसवे के चेंबर नंबर 59 के पास पहुंचे और अपनी बाइक नीचे सड़क पर खड़ी कर ऊपर एक्सप्रेसवे पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन से रील बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मोइन हाथ में रेडबुल लेकर सड़क पर चलता हुआ वीडियो शूट कर रहा था, जबकि उसका एक दोस्त उसके साथ चल रहा था और तीसरा दोस्त मोबाइल से उनकी रिकॉर्डिंग कर रहा था।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर वाहन ने तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोइन को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दोनों साथियों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031