What's Hot

बीजापुर- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक छात्रावास में रहने वाली कुछ छात्राओं के गर्भवती पाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्राएं सरकारी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। इस घटना के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है।

मामला बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास का है जहां तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई हैं। जानकारी के अनुसार इन छात्राओं का गर्भ करीब पांच महीने का बताया जा रहा है। वहीं हैरान करने वाली जो बात है वो ये है कि गर्भवती छात्राओं में से दो नाबालिग भी हैं। इस घटना के सामने आने के बाद अफरा तफरी मची हुई और कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं गंगालूर पोटा केबिन छात्रावास में पढ़ने वाली छात्राओं के गर्भवती होने के मामले से सनसनी है,ये घटना शिक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। लिहाजा छात्रावास के स्टाफ और जिम्मेदार अधिकारियों से पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर छात्राएं किस परिस्थिति में गर्भवती हुईं है।

दो छात्राएं हॉस्टल में नहीं रहती थीं, घर से आती थीं स्कूल

कांग्रेस विधायकों ने यह भी कहा कि यह घटना अनुसूचित क्षेत्र में हुई है और यह बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने सरकार से सवाल किया कि सरकारी हॉस्टलों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है.  विधायकों ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच करने के बजाय दोषियों को बचाने की कोशिश की गई और छात्राओं को घर भेज दिया गया.

विधानसभा में लगाए गए इन आरोपों पर राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने जवाब दिया. उन्होंने बताया कि जिन तीन छात्राओं का जिक्र किया जा रहा है, उनमें से दो छात्राएं गंगालूर के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल में पढ़ती हैं. ये छात्राएं 11वीं और 12वीं कक्षा की हैं और वे हॉस्टल में नहीं रहती थीं बल्कि अपने घर से रोजाना स्कूल आती-जाती थीं.

तीसरी छात्रा दिवाली छुट्टियों में घर गई थी, फिर हॉस्टल नहीं लौटी

मंत्री ने यह भी बताया कि तीसरी छात्रा 12वीं कक्षा की है और पहले गंगालूर के पोर्टा केबिन हॉस्टल में रहती थी. वह 18 अक्टूबर 2025 को दिवाली की छुट्टियों के दौरान अपने घर चली गई थी और उसके बाद वापस हॉस्टल नहीं लौटी.  हालांकि मंत्री ने विधानसभा में दिए अपने जवाब में छात्राओं के गर्भवती होने के आरोपों पर कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की. फिलहालजिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए समिति बना दी है और अब उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

बीजापुर के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह समिति मीडिया रिपोर्ट में किए गए दावों की जांच करेगी.रिपोर्ट में कहा गया था कि बीजापुर विकासखंड के गंगालूर स्थित पोर्टा केबिन हाई स्कूल हॉस्टल की तीन छात्राएं गर्भवती हैं. प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत जांच प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930