पाहों, चुनार (मिर्जापुर) में 15 मार्च 2026 रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में देश के लगभग 15 राज्यों से राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य, विभिन्न प्रांतों के अध्यक्ष, महासचिव तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुर्मी ध्वज गीत के साथ हुई, जिससे वातावरण में समाज के प्रति समर्पण और एकता की भावना प्रकट हुई।

कार्यक्रम का संचालन महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री एन. के. सिंह द्वारा किया गया। बैठक को दो सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में राष्ट्रीय कार्यसमिति की औपचारिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके पश्चात दूसरे सत्र में खुला संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के संगठनात्मक सशक्तिकरण, सामाजिक उत्थान तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव महासभा के समक्ष प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ उत्तम प्रकाश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर आर. बी. सिंह, उपाध्यक्ष श्री पूनम चंद्राकर, सलाहकार श्री जगदीश राम सिंह, राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री थिरुमुगम मल्लर, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री एन. के. सिंह साउथ इंडिया क्वार्डिनेटर पुन्नूसामी, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि पटेल, राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री धर्मा पाण्डियन, तमिलनाडु अध्यक्ष श्री कालीमुथन, तमिलनाडु महासचिव श्री इस्वरन, केरल अध्यक्ष श्री ओलाईल बाबू, केरल महासचिव श्री सुधीर, छत्तीसगढ़ अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, बिहार अध्यक्ष श्री हिमांशु सिंह, उत्तरप्रदेश महासचिव शरद पटेल, एड. टी शिवकुमार, श्री कार्तिक करुपू, सहित अनेक प्रमुख पदाधिकसरियों ने अपने अपने विचार और सुझाव रखें।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सर्वेश कुमार कटियार ने संगठन में अनुशासन के महत्व पर विशेष बल देते हुए कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति के लिए अनुशासन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई पदाधिकारी या सदस्य संगठनात्मक अनुशासन का पालन नहीं करता है, तो महासभा उसे तत्काल संगठन से निष्कासित करने में संकोच नहीं करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री श्री उत्तम प्रकाश सिंह ने घोषणा की कि महासभा द्वारा शीघ्र ही “राष्ट्रीय व्यापार प्रकोष्ठ” का गठन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत तमिलनाडु एवं केरल से पहले ही हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय महासचिव ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विशेषरूप से महासभा के संरक्षक श्री जगदीश राम सिंह के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग से विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों के रहने और भोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की गई थी।

यह बैठक संगठन की एकता, अनुशासन और समाज के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031