दिल्ली से अपने दोस्त के साथ बिहार गई लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि लड़की और उसके दोस्त को कमरा दिलाने के बहाने से किसी सुनसान इलाके में ले गए और वहां पर आरोपियों ने बंधक बना लिया। पीड़िता के दोस्त ने विरोध किया तो उसे मौके से भगा दिया गया और लड़की के साथ 2 आरोपियों ने जमकर हैवानियत की। पीड़िता के दोस्त ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ने में कामयाब हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके साथ दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तलाश रही है।

आपको बता दें कि यह घटना मोतिहारी जिले की है। शुक्रवार की देर रात आरोपियों के द्वारा इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, दिल्ली के दादरी की रहने वाली लड़की उत्तम नगर निवासी दोस्त के साथ ट्रेन से मोतिहारी पहुंची थी। रात होने की वजह से दोनों ने मोतिहारी में ठहरने के लिए सोचा और कमरे की तलाश करने लगे। इसी बीच उन्हें कुछ लोग मिले जिन्होंने रूम दिलाने का दावा किया। आरोपियों ने होटल में कमरा दिलाने के नाम पर दोनों को अपने साथ शहर के सिहुलिया जमला ले गए। वहां पर कमरा तो नहीं मिला, लेकिन दोनों को बंधक बना लिया गया। जब पीड़िता के दोस्त ने उससे सवाल-जवाब किया, तो उसे वहां आरोपियों ने भगा दिया। इसके बाद दो युवकों ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। लड़की के दोस्त ने घटनास्थल से बाहर निकलते ही इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बंजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पीड़ित दोस्त फिलहाल पुलिस की अभिरक्षा में हैं।

रूम दिलाने का दिया झांसा

पुलिस की पूछताछ में पीड़ित युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली से सीतामढ़ी नानी के घर जा रही थी। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दोनों दोस्त 13 मार्च की रात 10 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें महमूद नगर निवासी अब्बास आलम और तुफैल आलम मिले। सीतामढ़ी जाने की बात सुनते ही उन्होंने रात यहीं रुकने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने होटल कमरा दिलाने के बहाने से बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930