नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक शख्स ने अपनी असली पहचान छुपाकर महिला से शादी की। जब सच सामने आया तो महिला ने उसका विरोध किया और अपने घर जाने की जिद की, जिस पर उस शख्स ने महिला के साथ मारपीट की। दिल्ली में रोहिणी के प्रेमनगर इलाके में एक शख्स ने अपना नाम और धर्म बदलकर पहले एक युवति को अपने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसने आर्य समाज मंदिर में उससे शादी कर ली। शादी के बाद लड़की को सच का पता चला तो उसने आदमी का विरोध किया। लड़की अपने परिजनों के पास वापस जाने की जिद्द करने लगे। इस पर आरोपी पति ने उसे जमकर पीटा। जब पीडि़ता को कोई रास्ता नजर नहीं आया तो उसने अपने पड़ोसियों को अपने व्यथा सुनाई। इसके बाद उसके पड़ोसियों ने उसकी मदद की। पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने लड़की को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। डीसीपी रोहिणी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31