मुंबई के मुलुंड रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई। एक शख्स ने आपसी झगड़े के बाद अपनी पत्नी को प्लेटफार्म पर आती हुई कल्याण लोकल ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। इस पूरी घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपत्ति का 13 साल का छोटा बेटा इस कत्ल का चश्मदीद गवाह बना।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी की पहचान 42 वर्षीय राजू गुप्ता के रूप में हुई है जो पेशे से इलेक्ट्रीशियन है। राजू और उसकी पत्नी पुष्पा (36) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ा कि पुष्पा अपने बड़े बेटे (15) के साथ उत्तर प्रदेश चली गई थी और वापस नहीं आना चाहती थी।

पुष्पा का भाई कमलेश कुमार जो भारतीय सेना में जवान है छुट्टी पर घर आया था। उसने दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की और 14 मार्च को पुष्पा को वापस मुंबई ले आया लेकिन यहां आते ही राजू ने फिर झगड़ा शुरू कर दिया जिसके बाद पुष्पा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और अपने भाई के साथ जाने का फैसला किया।

शनिवार को जब पुष्पा उसका भाई कमलेश और बड़ा बेटा मुलुंड स्टेशन पहुंचे तो कमलेश को अहसास हुआ कि उसका पर्स, आर्मी आईडी कार्ड और एटीएम गायब हैं। राजू ने फोन पर बताया कि कार्ड उसके पास हैं। कमलेश और बड़ा बेटा कार्ड लेने घर गए जहां राजू ने उन दोनों को कमरे में बंद कर दिया और छोटे बेटे को लेकर स्टेशन पहुंच गया।

मुलुंड स्टेशन पर राजू ने पुष्पा को रुकने के लिए मनाने की कोशिश की। जब पुष्पा ने तंग आकर तलाक (Divorce) की बात कही तो गुस्से में पागल राजू ने उसे प्लेटफार्म पर आती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया। पुष्पा की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद राजू अपने छोटे बेटे को लेकर फरार हो गया और सूरत चला गया जहां से रेलवे पुलिस (GRP) ने उसे दबोच लिया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031