नई दिल्ली:दिल्ली के रूप नगर इलाके में एक उफनते हुए नाले के ऊपर बना 60 फुट लंबा लोहे का पुल गिरने से हादसा हो गया है. नाले पर पुल गिरने से एक 50 साल की महिला भिखारी की नाले के अंदर गिरकर मौत हो गई. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, उसका शव भी बरामद कर लिया गया है. महिला के नाले में गिरते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी. काफी देर तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका था. अब उसका शव बरामद कर लिया गया है. बता दें कि नाले के ऊपर बने इस लोहे के पुल का इस्तेमाल लोग पैदल चलने के लिए करते थे. 

गिरे हुए पुल की तस्वीरें और वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि नाला बहुत ही बड़ा है और उसके पानी का बहाव बहुत ही तेज है. नाले में गिरी महिला को सही सलामत बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव दलों ने पूरी कोशिश की, लेकिन उसको बचाया नहीं जा सका.

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि उसे सुबह करीब 9:30 बजे ‘ओवरब्रिज’ के ढहने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल कर्मियों की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. डीएफएस अधिकारियों ने बताया कि घटना के वक्त ‘फुट ओवरब्रिज’ पर एक महिला थी, जो नीचे नाले में गिर गई. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकाल एजेंसियों के कर्मियों सहित बचाव दल को तुरंत उसकी तलाश में लगाया गया था. अधिकारियों ने आगे किसी भी घटना को रोकने और बचाव कार्यों को सुगम बनाने के मकसद से क्षेत्र में घेराबंदी की है.फुट ओवरब्रिज’ के ढहने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और बचाव अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जांच की जाएगी.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31