नई दिल्ली। एक पूर्व भारतीय राजस्व अधिकारी को आरोप मुक्त करने के खिलाफ दायर मामले में सरकार के साथ हुए पत्राचार के संबंध में अदालत में झूठा बयान देने पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) के छह अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है।
साथ ही संबंधित विशेष न्यायाधीश को सीबीआई अधिकारी सुशील दीवान, विनीत विनायक, अमित कुमार, रमन त्यागी, प्रेम कुमार गौतम और मो आजाद के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया।


















