दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार को आग लगने की एक भीषण घटना सामने आई. रामफल चौक के पास एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं.आग इतनी भयावह थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर बुलानी पड़ीं. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं. बिल्डिंग में से कुल 10 लोगों को रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई है. हालांकि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है. अन्य घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बचाए गए लोगों में 3 बच्चे भी शामिल हैं. उनको भी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. 

इमारत से उठ रहा धुएं का काला गुबार

इमारत में करीब 22 लोगों का परिवार रहता है, जिनमें से 10 से 12 लोग गोवा घूमने गए है. जो घर पर थे वो आग की चपेट में आ गए. इमारत में आग की लपटों पर काफी हद तक काबू पाया जा चुका है. लेकिन आग पूरी तरह से नहीं बुझी है. उससे लगातार धुएं का काला गुबार उठ रहा है. दमकल कर्मचारी लगातार पानी का छिड़काव करने में जुटे हुए हैं. इमारत के अंदर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है.

जिस इमारत में आग लगी है, वहां पर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और स्थायी टिन की शेड बनी हुई चार मंजिलें हैं.  बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर कपड़ों और कॉस्मेटिक की दुकानें हैं, जबकि दूसरी और तीसरी मंजिल पर लोग रहते हैं. आग लगते ही दो लोग इमारत से नीचे कूद गए थे. इस वजह से उनको भी चोट आई है. इलाज के लिए उनको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग बुझाने की कोशिश के साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. हालांकि आग लगने के सटीक कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है.

CM रेखा ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि पालम में बहुमंजिला रिहायशी इमारत में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना की जानकारी पाकर बेहद दुख हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 लोगों की मौत की आशंका है और कुछ लोग अभी भी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रही हैं. घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं. उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31