आजकल लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान पूरी तरह बदल गया है. लोग देर रात तक जागते रहते हैं और खाने-पीने का कोई फिक्स टाइम नहीं है. इन सभी चीजों का सेहत पर बुरा असर पड़ता है. खासतौर से घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने से पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. पेट में गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां अब हम उम्र के लोगों को परेशान कर रही हैं. कई लोगों को खाना खाने के तुरंत बाद भारीपन, खट्टी डकारें और बेचैनी महसूस होती है. ऐसे में हर बार दवा लेने की बजाय आपके किचन में मौजूद कुछ आसान घरेलू उपाय जल्द राहत दे सकते हैं. ऐसे 5 घरेलू नुस्खों के बारे में जान लेते हैं, जो आपको गैस और बदहजमी से तुरंत आराम दे सकते हैं.

  • अजवाइन और काला नमक गैस से राहत दिलाने में बेहद कारगर होता है. अजवाइन में मौजूद थायमोल पाचन एंजाइम को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और गैस बनने की समस्या कम होती है. आधा चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लें. यह मिश्रण पेट के भारीपन और गैस को कुछ ही मिनटों में कम कर सकता है.
  • अदरक का सेवन करने से भी गैस की समस्या से राहत मिल सकती है. अदरक में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी और पाचन बढ़ाने वाले गुण होते हैं. यह पेट की मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है. आप खाना खाने के बाद अदरक का छोटा टुकड़ा नमक के साथ चबाएं. अदरक की बिना दूध वाली चाय भी पी सकते हैं, जिससे पाचन बेहतर होता है.
  • सौंफ का पानी भी एक असरदार घरेलू नुस्खा है. सौंफ पाचन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है. यह पेट को ठंडक देती है, गैस कम करती है और भोजन को जल्दी पचाने में मदद करती है. यही वजह है कि अक्सर खाना खाने के बाद सौंफ दी जाती है. एक चम्मच सौंफ को एक कप पानी में उबालकर चाय की तरह पिएं. सीधे सौंफ चबाना भी फायदेमंद होता है.
  • हींग का उपयोग करने से भी गैस से राहत मिल सकती है. हींग गैस और पेट दर्द के लिए एक पुराना और असरदार उपाय है. यह पेट में जमा गैस को बाहर निकालने और दर्द को कम करने में मदद करती है. एक गिलास गुनगुने पानी में एक चुटकी हींग मिलाकर पिएं. छोटे बच्चों के लिए हींग को पानी में घोलकर नाभि के आसपास लगाने से भी राहत मिलती है.
  • पुदीने की पत्तियां चबाने से भी गैस से राहत मिल सकती है. पुदीना पेट को ठंडक देता है और गैस, जलन व अपच को कम करता है. यह पित्त के प्रवाह को बढ़ाकर पाचन प्रक्रिया को तेज करता है. खाने के बाद 4-5 पुदीने की ताजा पत्तियां चबाएं या पुदीने की चाय पिएं. यह भारी भोजन के बाद होने वाली असहजता को जल्दी दूर करता है.

(इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, सामान्य जानकारियों पर आधारित है, इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें.)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31