रायपुर, नगर निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में राजस्व वसूली का लक्ष्य 300 करोड़ से बढ़ाकर 475 करोड़ कर दिया हैं। पर 11 महीने बीतने के बाद भी निगम केवल 200 करोड़ की वसूली तक ही सीमित रह गया हैं। प्रतिदिन की वसूली एक करोड़ तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जबकि लक्ष्य हासिल करने के लिए शेष समय में प्रतिदिन करीब 20 करोड़ की वसूली जरूरी हैं।

निगम के सामने यह चुनौती पहले से ही बड़ी हैं, क्योकि 50 से अधिक ऐसे बकायादार हैं, जिन्होने 20 वर्षों से टैक्स नहीं भरा। राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव के चलते अधिकारी अब तक बकायादारों से वसूली नहीं कर पाए हैं। साथ ही राज्य और केंद्र के करीब 30 संस्थानों के नाम को सूची में जोडऩे में अधिकारी असमंजस में हैं। दोहरी आइडी और अधूरी फाइले भी निगम के लिए बाधा बनी हैं, जिससे लक्ष्य पूरा करना और मुश्किल हो गया हैं। अधिकारी इन्हीं पर भरोसा जताकर राजस्व लक्ष्य की पूर्ति करना चाहते हैं। पिछले साल क्वींस क्लब से वसूली की कोशिश राजनीतिक व प्रशासनिक दबाव से अधूरी रह गई थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031