मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में EV चार्जिंग के दौरान बंगले में लगी भीषण आग में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिले के ब्रजेश्वरी एनेक्स में लगी आग में दो परिवार तबाह हो गए. हादसे का शिकार हुए पुगलिया परिवार के मुखिया और उनकी गर्भवती बहू सिमरन की भी हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इससे उसके गर्भ में पल रहा नवजात भी जन्म से पहले ही दुनिया को अलविदा कह गया.  

जानकारी के अुनसार, अग्निकांड में जान गंवाने वाले मनोज पुगलिया के तीन बेटे हैं. उनके बड़े बेटे सौरभ की शादी तीन साल पहले सिमरन से हुई थी. सिमरन चार महीने से अधिक की गर्भवती थी, परिवार में खुशियां में आने वाली थीं. डॉक्टर ने उसे आराम करने की सलाह दी थी. वह नीचे की मंजिल पर थी. आग की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई और उसके साथ गर्भ में पल रहे नवजात जान ने भी दम तोड़ दिया.  

बताया गया कि हादसे के बाद सौरभ ने अपनी पत्नी सिमरन से भी छत पर चलने के लिए कहा था, लेकिन वह कुछ सामान लेने के लिए कमरे में चली गई. इस दौरान बंगले के नीचे हिस्से में इतना धुआं भर गया कि वहां खड़े रहने भी मुश्किल हो गया. इसके बाद मनोज पुगलिया के तीनों बेटे और पत्नी अपने बंगले की छत से होते हुए पड़ोसी की छत पर पहुंचे. लेकिन, मनोज और बहु सिमरन बाहर नहीं निकल सके. इससे दोनों की मौत हो गई.

इस हादसे में बिहार के किशनगंज में रहने वाला सेठिया परिवार भी खत्म हो गया. 65 साल के विजय सेठिया अपनी पत्नी सुमन सेठिया, बेटे छोटू सेठिया और बेटी राशि सेठिया के साथ अपने जीजा मनोज पुगलिया के यहां मंगलवार रात को ही आए थे. देर रात सभी सोने चले गए, इसके बाद आग लग गई. घटना में सभी की मौत हो गई. 

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31