रायपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किये। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिज प्रतियोगिता मानसिक चेतन्य और एकाग्रता का खेल है। हमारे खिलाड़ी ब्रिज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नाम रौशन कर रहे है। हमे उम्मीद है आगे भी पाॅवर कंपनी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनेंगे।
इस अवसर पर रायपुर सेंट्रल 42 अंक के साथ विजेता का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुये एवं रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहे। सांत्वना पुरस्कार दुर्ग क्षेत्र को दिया गया। मास्टर पेयर में पूर्व-पश्चिम से 05 टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री डी.एल.साहू एवं श्री पंकज चैधरी रहे। द्वितीय स्थान पर श्री हरीश चैहान एवं श्री रेखराज साहू रहे। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण से 04 टीमों ने इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री प्रशांत उराव एवं श्री हितेश महानंद रहे। द्वितीय स्थान पर श्री दिनेश देवांगन और श्री कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।
केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर के मेजबानी में इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता में 3 रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायपुर सेंट्रल से श्री डी.एल. साहू, श्री पंकज चैधरी, श्री अमित देवांगन, श्री कमलेश ठाकुर, श्री शीवेश मिश्रा, श्री जीतेन्द्र चैधरी ने भाग लिये। रायपुर रीजन से श्री रेखराज साहू, श्री प्रशांत उराव, श्री दिनेश देवांगन, श्री हितेश महानंद, श्री कृष्णा कुमार यादव, श्री एच.के.चैहान ने भाग लिये। दुर्ग रीजन से श्री डी.के.डूमरे, श्री लालजी चैधरी, श्री डी. श्रीवास्तव, श्री बी.एस.राजपूत, श्री राजेश देशमुख, श्री जयंत देशमुख ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस. चैहान, कार्यपालक निदेशक (पी.सी एण्ड आर.ए.) श्री के.एस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री ए.एम.परियल, उपमहाप्रबंधक श्री पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चैधरी एवं सहायक अभियंता श्री रजनीश चैबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031