What's Hot

केरल विधानसभा चुनाव का बिगल बच चुका है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की तरफ से सरगर्मियां तेज हो गई है। इसको लेकर भाजपा ने भी तैयारियां तेज कर दी गई है। ऐसे में भाजपा (BJP) ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले सोमवार को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई थी। इस तरह भाजपा ने अब तक कुल 89 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा की तरफ से जारी दूसरी लिस्ट में छह महिलाओं को जगह दी गई है। इस तरह दोनों लिस्ट को मिलाकर महिला उम्मीदवारों की संख्या 13 हो गई है। भाजपा की ओर से जारी की गई पहली लिस्ट में 7 महिलाओं को शामिल किया गया था।

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में 18 मार्च को हुई, जिसमें उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के अन्य शीर्ष नेता उपस्थित थे। आपको बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव 2026 एक ही चरण में संपन्न होगा। राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। केरल की राजनीति में यह देखने वाली बात होगी कि क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी तीसरी लगातार जीत दर्ज करेगा या कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन (UDF) सत्ता में वापसी करेगा। यह स्पष्ट रूप से चुनाव परिणामों के साथ ही सामने आएगा।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31