Kangana Ranaut on Baba Ramdev :  कंगना अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं और अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में भी रहती हैं। हाल ही में जेन जी को लेकर की गई उनकी टिप्पणी पर उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। कंगना ने युवाओं को जनरेशन गटर तक कह दिया था, जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई। योग गुरु बाबा रामदेव ने भी कंगना के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उनकी पृष्ठभूमि और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाए। अब कंगना ने भी बाबा रामदेव के इस बयान का जवाब देते हुए उन पर पलटवार किया है। 

कंगना की टिप्पणी पर क्या बोलें बाबा रामदेव 
बीते दिनों दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे को लेकर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस CJP प्रोटेस्ट के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों की तरफ से कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया गया। इसी को लेकर कंगना ने जेनरेशन Z यानी Gen-Z को गटर जनरेशन कह दिया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। 

इसी मुद्दे के ऊपर बाबा रामदेव ने कहा कि- उनकी क्वालिफिकेशन क्या है ? उनका बचपन कैसा रहा है ? उनकी जवानी कैसी रही ? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।

कंगना रनौत ने रामदेव बाबा को दिया दो टूक जवाब 
इस मामले पर कंगना भी रुकी नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा कि- बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो। लोग तो अफवाहों और गॉसिप के आधार पर ही अंदाजा लगाते हैं। कम से कम मुझे तो कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल दावों के लिए फटकार नहीं पड़ी। 

मेरे दावे ठोस तथ्यों पर आधारित होते हैं, न कि किसी गॉसिप या कयास पर इसलिए मुझे चरित्र का पाठ न पढ़ाएं। मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है। यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई है’।

क्या है पूरा विवाद ?
दिल्ली में हुए CJP प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवा NEET पेपर लीक के विरोध और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे। 20 जुलाई को चलो संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और बढ़ गया। लाठीचार्ज के बाद कई युवाओं ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री को लेकर गलत भाषा का इस्तेमाल किया। सोशल मीडिया पर सामने  आए इन्हीं वायरल वीडियो को देखने के बाद कंगना रनौत ने Gen-Z को ‘गटर जनरेशन’ कहकर संबोधित किया था।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31